हिमाचल से चुनावी शंखनाद करेंगे जेपी नड्डाः धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में 3 फरवरी को गरजेंगे

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तीन फरवरी को हिमाचल आएंगे। जेपी नड्डा प्रदेश के सबसे बड़े कांगड़ा जिला से चुनावी शंखनाद करेंगे। यहां पर कांगड़ा व चंबा जिला के भाजपा वर्करों में जोश भरेंगे।

BJP ने धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में होने वाली नड्डा की रैली के लिए 15 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। यहां पर कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के कांगड़ा व चंबा जिला के लोगों को बुलाया जाएगा।

इससे पहले जेपी नड्डा का बिलासपुर, मंडी के सुंदरनगर, कुल्लू, सोलन और शिमला का नागरिक अभिनंदन किया जा चुका है। तीन राज्यों में शानदार जीत के बाद नड्डा के पहले प्रदेश दौरे को भाजपा ने खूब भुनाया है। अपने दौरे के दौरान जेपी नड्डा अयोध्या में राम मंदिर के अलावा मोदी सरकार की 10 साल की उपलब्धियों को गिनाने और हिमाचल में कांग्रेस की गारंटियों को लेकर हमला बोलेंगे।

अब रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से भाजपा वर्कर और आम जनता में जोरदार उत्साह है। अब BJP नड्डा के कांगड़ा दौरे भुनाने में जुट गई है। हिमाचल की राजनीति में कांगड़ा जिला सबसे महत्वपूर्ण योगदान देता है। लिहाजा भाजपा ने भी जेपी नड्डा के दौरे के लेकर तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल खुद तैयारियों का जायजा लेने के लिए कांगड़ा पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *