लुधियाना सेंट्रल जेल में म्यूजिक बजा कर चल रही पार्टी; सिद्धू ने AAP पर साधा निशाना

Spread the love

चंडीगढ़, सुरेंद्र राणा: पंजाब की लुधियाना सेंट्रल जेल का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जेल के एक सेल में कई कैदी बैठे हुए हैं। हाथ में चाय-पकोड़ों के साथ चीयर्स बही कर रहे हैं। वीडियो में आ रही आवाज को ध्यान से सुना जाए इसमें म्यूजिक की भी आवाज आएगी। जेल के हवालाती म्यूजिक बजा कर फुल मजे में एन्जॉय कर रहे हैं।

ये सभी एक कैदी का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक व्यक्ति उन सभी का वीडियो भी बना रहा है, जिसमें ये सारे पार्टी मोड में नजर आ रहे हैं। वीडियो में कैदी जोर जोर से हैप्पी बर्थडे मनी राणा भी कह रहे हैं।

इस वीडियो पर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए सवाल किया कि माननीय जेल मंत्री जी जेलों को सैनिटाइज करने वाले फाइव जी जैमर कहां हैं, जिसका उपयोग आप अपनी निजी सुरक्षा के लिए करते हैं। उन्होंने कहा कि जेल मैनुअल के मुताबिक एक आदमी को 6 कैदियों के लिए जिम्मेदार होना चाहिए, लेकिन पंजाब की जेलों में एक व्यक्ति 26 कैदियों को नियंत्रित कर रहा है। इसका मतलब है कि आपकी जेलों में स्टाफ की कमी है।

सिद्धू ने रोजगार को लेकर सीएम पर निशाना साधा और कहा कि आप असफल जेल मंत्री हैं। जागिये जनाब!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *