बिलासपुर, काजल: बिलासपुर के बाग खुर्द गांव के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।
सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं। वह ज्वाला जी मंदिर में दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। नम्होल पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया गया है। हादसा रात करीब 3:00 बजे हुआ है।