यादवेंद्र गोमा ने सचिवालय में संभाला कार्यभार, बोले कांगड़ा जिला को सरकार में मिला पूरा प्रतिनिधत्व।

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण के बाद शनिवार को यादवेंद्र गोमा समर्थकों के साथ सचिवालय पहुंचे और आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार संभाला। हिमाचल प्रदेश सरकार के नए मंत्री के रूप में यादवेंद्र गोमा का पता कमरा नबर A-625 आर्मस्डेल भवन हिमाचल प्रदेश सचिवालय होगा. हालांकि मंत्री के रूप में यादवेंद्र गोमा कौन सा विभाग संभालेंगे, इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।

प्रदेश सचिवालय में अपना कार्यभार संभालने के बाद यादवेंद्र गोमा ने कांग्रेस आलाकमान और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का इस नई जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद किया। गोमा ने कहा कि केंद्रीय आलाकमान राहुल गांधी प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शुक्रिया कि उन्होंने मुझे आशीर्वाद देकर यह जिम्मेदारी दी। इस दौरान यादवेंद्र गोमा ने कहा कि CM सुक्खू के व्यवस्था परिवर्तन की मुहिम को आगे बढ़ते हुए प्रदेश को विकसित बनाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।

जिला कांगड़ा के मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व को लेकर यादवेंद्र गोमा ने कहा कि प्रदेश सरकार में जिला कांगड़ा के प्रतिनिधित्व का कोटा पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा की 15 में से 10 सीटों पर जनता ने कांग्रेस को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सरकार में जिला कांगड़ा से दो मंत्री, CPS और कैबिनेट रैंक अध्यक्ष और कैबिनेट रैंक एडवाइजर है। लिहाजा जिला कांगड़ा को प्रदेश सरकार ने पूरा प्रतिनिधित्व मिला है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *