शिमला, सुरेंद्र राणा: तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस को तीनों राज्यों में बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की हार पर हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का बयान सामने आया है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि भारतीय जनता की पार्टी की परफॉर्मेंस कांग्रेस के मुकाबले अच्छी रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव मजबूती से लड़ा और लोगों से वोट मांगे यह जनता का फैसला होता है कि वह किसे वोट देते हैं? उन्होंने कहा कि जनता का फैसला सर्वमान्य है।
वहीं, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हार के बाद पार्टी को सुधार और पुनर्विचार की जरूरत है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सत्ता हासिल करने से पहले कांग्रेस ने जनता को जो गारंटी दी थी, उसे सरकार पूरा कर रही है। यह सरकार का कार्य है।
