जनजातीय क्षेत्र काजा में लैंडलाइन पर हाई स्पीड इन्टरनेट की शुरुआत, मुख्य महाप्रबन्धक जसविन्दर सिंह सहोता ने किया हाई स्पीड सेवा का उद्घाटन 

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: आज BSNL हिमाचल प्रदेश परिमण्डल के मुख्य महाप्रबन्धक जसविन्दर सिंह सहोता ने लाहौल स्पिती जिला के जनजातीय क्षेत्र काजा में लैंडलाइन पर हाई स्पीड इन्टरनेट (FTTH) का उ‌द्घाटन किया। इस जनजातीय क्षेत्र काजा में कठिन

भोगोलिक परिस्थितियों के बावजूद BSNL ने पहली बार यह सुविधा यहां के लोगों को प्रदान की है। जिससे यहां के लोग भी अब डिजिटल इंडिया से जुड़ गए हैं। इस जनजातीय क्षेत्र के लोग लम्बे समय से इस सुविधा की मांग कर रहे थे।

इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे तथा उन्होंने BSNL के इस कार्य की प्रशंसा की। स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने BSNL को इस जनजातीय क्षेत्र में अपनी 4G की मोबाइल सेवाएं भी शुरू करने का आग्रह किया तथा उन्होंने BSNL को अपना हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया ।

मुख्य महाप्रबन्धक जसविन्दर सिंह सहोता ने कहा कि शीघ्र ही इस क्षेत्र में BSNL अपनी 4G की मोबाइल सेवाएं भी शुरू करेगा जिससे यहां के लोगों को 4G की मोवाइल सुविधा का लाभ भी मिल सके ।

इस अवसर पर BSNL शिमला जिला के महाप्रबन्धक अरविन्द शर्मा, महाप्रबन्धक भारतनेट संजय गुप्ता, उपमहाप्रबन्धक उपेन्द्र पाठक, उपमहाप्रबन्धक चन्द्रमोहन, मण्डल अभियन्ता राजेश खुराना तथा उप मण्डल अभियन्ता अग्रसेन नेगी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *