मोहाली के वेव एस्टेट में धूमधाम से मनाया गया प्रकाश पर्व

Spread the love

मोहाली, सुरेंद्र राणा: वेव एस्टेट सेक्टर 85 मोहाली के निवासियों ने श्रीगुरु नानक देवजी का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। वेव एस्टेट रेजिडेंट एसोसिएशन के द्वारा कराए गए कार्यक्रम में 1500से ज्यादा संगत आकर निहाल हुई।

वेव एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज शर्मा व कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि इलाका निवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए और गुरु साहब का आशीर्वाद व खुशियां प्राप्त की। श्रीजपुजी साहिब और श्रीसुखमनी साहिब का जाप किया और रागी सिंहों ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। सरबत के भले के लिए अरदास की गई। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर चला। प्रबंधकों ने क्षेत्रवासियों को उनके सहयोग के लिए सहृदय धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *