खाते से शातिरों ने उड़ाए डेढ़ लाख, मामला दर्ज

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: पुलिस थाना बागा के अंतर्गत एक ट्रक ऑपरेटर के बैंक खाते से डेढ़ लाख रुपये चोरी होने का मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता अश्वनी कुमार पुत्र कांशी राम गांव मटरेच डाकघर बेरल का रहने वाला है। ट्रक ऑपरेटर अश्वनी कुमार ने पुलिस थाना बागा में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके एसबीआई और पीएनबी बैंक खातों में मलोखर में ट्रकों की पेमेंट आती है।

जब उसके द्वारा गूगल-पे से पेमेंट ट्रांसफर करने की कोशिश गई की तो उसके खाते से पैसे ट्रांसफर नहीं हुए। यह देखकर वह एसबीआई और पीएनबी दोनों बैंकों में गया जहां उसे पता चला कि उसके एसबीआई खाते से 99,999 रुपये यूपीआई के माध्यम से तथा पीएनबी से 38,600 रुपये ट्रांसफर हो चुके है।

उसके दोनों बैंक खातों से किसी ने 1,38,599 रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कराकर उसे धोखा दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के अंतर्गत मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *