दिवाली पर पंजाब की मंडियों में पहुंची 4.7 लाख मीट्रिक टन धान, जाली बुकिंग का अंदेशा, होगी जांच

Spread the love

पंजाब दस्तक,पंजाब की अनाज मंडियों में पिछले कुछ दिन से काफी संख्या में धान की फसल पहुंच रही है। रविवार को दिवाली की छुट्टी वाले दिन भी सूबे की मंडियों में 4.7 लाख मीट्रिक टन धान पहुंची है। अंदेशा जताया जा रहा है कि ऐसा जाली बुकिंग की वजह से हो रहा है।

लुधियाना के डीसी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी एसडीएम और आरओ को पत्र लिखकर हिदायत दी है कि वह निजी तौर पर मंडियों में जाएं। वीडियोग्राफी के माध्यम से सेंटरों और मंडियों में पड़ी धान की 11 से 13 नवंबर तक तीन दिन में हुई बुकिंग से मिलान करें ताकि इस मामले की हकीकत को सामने लाया जा सके।

पंजाब-हरियाणा में धान पर मिलती है एमएसपी
जानकारी के मुताबिक पंजाब और हरियाणा में धान की फसल पर एमएसपी मिलती है, जबकि अन्य राज्यों में ऐसा नहीं है। ऐसे में इस कारोबार से जुड़े लोग मोटा मुनाफा कमाने के लिए बाहरी राज्यों से धान खरीद कर ले आते हैं। साथ ही उन्हें फर्जी बुकिंग के माध्यम से बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की कोशिश करते हैं। यह मामला कई बार किसान जत्थेबंदियां भी सरकार व मंडी बोर्ड के सामने उठा चुकी हैं। दिवाली वाले दिन राज्य की मंडियों में 4.7 लाख मीट्रिक टन धान पहुंची है, जबकि इस दिन छुट्टी होती है। इस समय गेहूं की बिजाई का समय शुरू हो चुका है। 15 दिन से गेहूं की बिजाई की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में सरकार ने इस मामले को गंभीरता लिया है। साथ ही सारे मामले की पड़ताल करने का फैसला लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *