रिज मैदान पर केंद्र सरकार के 9 साल के कामों को दर्शाती 5 दिवसीय प्रदर्शनी के दूसरे दिन आज केंद्र सांसद सुरेश कश्यप ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन, बोले केंद्र की योजनाओं से देश के लाखों लोग हो रहे है लाभान्वित

Spread the love
https://we.tl/t-z1exE3jvMe

शिमला, सुरेंद्र राणा: रिज मैदान पर भारत सरकार के 9 वर्षोंं के विकास की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से लगाई गई प्रदर्शनी के दूसरे दिन आज सांसद सुरेश कश्यप ने केंद्रीय योजनाओं को दर्शाती प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल में देश हर क्षेत्र में विकास की राह पर आगे बढ़ा है। सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं के कार्यान्वयन मे य़ह कार्यकाल एतिहासिक है।

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 9 वर्षो के कार्यालय में विभिन्न विकास योजनायें चलाई है जिससे आज देश हर क्षेत्र में विकास कर रहा है और दुनिया की 5 वी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जहां कोरोना काल जैसे समय मे न सिर्फ देश को उभारा बल्कि कोरोना वैक्सीन बनाई और विश्व के 100 देशों तक पहुंचाई। निर्माण व उत्पादन के क्षेत्र में देश आज न सिर्फ अपनी जरुरतों को पूरा कर रहा है अपितु निर्यात भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि देश मे चलाई जा रहीं कल्याण की योजनाओं से देश के लाखो लोगों तक लगातार लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कल्याणकारी योजनाओं के कारण ही देश मे आज साढ़े 13 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *