शिमला, सुरेंद्र राणा: प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए 45 हजार करोड़ के विशेष पैकेज पर नेता प्रतिपक्ष द्वारा उठाये सवालों पर मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है और जयराम ठाकुर को बोलने से पहले राहत पैकेज को लेकर पूरी जानकारी लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बरसात में बारिश में काफी नुकसान हुआ है सरकार ने प्रभावितों को मदद देने के लिए 45 हजार करोड़ का राहत पैकेज जारी किया है। लेकिन विपक्ष इस पर सवाल खड़े किए जा रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री को सरकार द्वारा जारी 4500 करोड़ के राहत पैकज पर बोलने से यह बताना चाहिए कि केंद्र ने कितनी अतिरिक्त आर्थिक मदद प्रदेश को दी है।
नरेश चौहान ने कहा कि सरकार ने राहत मैनुअल पर बड़े बदलाव किए है जिसका मकसद लोगों को आपदा से राहत देना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से कोई राहत पैकेज नही दिया गया। जयराम ठाकुर को केंद्र से प्रदेश को कितनी विशेष मदद दी है इसके बारे में भी पूर्णजानकारी देनी चाहिए। प्रदेश सरकार ने आपदा राहत पैकेज जारी किया है और इस राहत पैकज की मुख्यमंत्री 21 अक्टूबर को कुल्लू जिला से शुरुआत करेगे ओर लोगो को चरणबद्ध तरीके से हर प्रभावित तक मदद पहुचाई जायेगी। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष द्वारा चहेतों को लाभ पंहूचाने के आरोपो को निराधार बताया और विपक्ष को राजनीति न करने को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि ये आपदा किसी पार्टी विशेष को देख कर नही आई है सरकार हर प्रभावित को मदद देने का प्रयास कर रही है । ये समय लोगों की मदद का है राजनीति करने का नही।
