चोटियां बर्फ से सफेद, रोहतांग दर्रा हुआ बंद, अटल टनल सहित इन पर्यटन स्थलों में सीजन का पहला हिमपात

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय भागों में बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। रोहतांग सहित कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, मंडी व सिरमौर जिले की ऊंची चोटियां बर्फ से सफेद हो गई हैं।  वहीं, अन्य क्षेत्रों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। राज्य में बारिश बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कल्पा में न्यूनतम तापमान गिरकर 3.0 और केलांग में 1.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

सोमवार को मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बीच प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी व अन्य में बारिश होने से शीतलहर बढ़ गई है। प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मंगलवार को भी अधिकतर भागों में बारिश व चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। राज्य में 18 अक्तूबर तक मौसम खराब रहने की संभावना है। 19 से मौसम साफ होने के आसार हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *