गोवा में होने वाले राष्ट्रीय खेलो के लिए (फ्री स्टाइल और महिला कुश्ती) के चयन के लिए ट्रायल 5 अक्टूबर को नालागढ़ में

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: गोवा में 25 अक्टूबर से 8 नवंबर तक राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश कुश्ती टीम (फ्री स्टाइल और महिला कुश्ती) के चयन के लिए हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ ने 5 अक्टूबर को ट्रायल की तारीख तय की है। यह ट्रायल सोलन जिला के सतबीर हनुमान अखाड़ा में आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश कुश्ती एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राणा ने दी। उन्होंने कहा कि ट्रायल 12 भार श्रेणियों में होगा।

फ्री स्टाइल भार वर्ग में में 57 किग्रा. 65 किग्रा. 74किग्रा. 86किग्रा 97 किग्रा और 125किग्रा जबकि 50किग्रा 53किग्रा 57किग्रा 62किग्रा। 68 किग्रा, एवं 76 किग्रा।

परीक्षणों में भाग लेने के लिए पात्रता और मानदंड इस तरह के होंगे जिसमे

1. 2022 में राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले पहलवान

2. सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप 2022 में भाग लेने वाले पहलवान

3. अंडर 20, अंडर 23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप 2022/23 में पदक जीतने वाले पहलवान

4. सीनियर कुश्ती स्टेट चैंपियनशिप 2023 में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले पहलवान

5. पहले अंतरराष्ट्रीय और सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में पदक जीता हो

चैंपियनशिप और उपरोक्त चैंपियनशिप में भाग लेने में सक्षम नहीं हैं तो वह हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष/महासचिव को 4 अक्टूबर 2023 से पहले आवेदन कर सकते हैं।

6. आधार कार्ड/पासपोर्ट/जन्म प्रमाण पत्र केवल हिमाचल प्रदेश का हो।

वजन का समय प्रातः 08:00 बजे से प्रातः 09:30 बजे तक, मुकाबला प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ होगा।विजय ठाकुर को ट्रायल प्रतियोगिता का निदेशक नियुक्त किया गया है। ट्रायल में भाग लेने वाले पहलवान को 500रुपए शुल्क देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *