मंडी IIT के डायरेक्टर का दावा: बोले- जानवरों की हत्या से हिमाचल में लैंडस्लाइड हुए; इन्हें काटना बंद करना होगा

Spread the love

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) के डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने प्रदेश में लैंडस्लाइड होने की अजीबो-गरीब वजह बताई है। उन्होंने कहा कि जानवरों की हत्या के कारण हिमाचल में लैंडस्लाइड हुए। निर्दोष जानवरों को काटना बंद करना होगा।

यह बात उन्होंने कब और कहां कही। अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई, लेकिन उनका ये बयान सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, इस वीडियो में वह बच्चों को मांस नहीं खाने की भी शपथ दिला रहे हैं।

डायरेक्टर बोले- निर्दोष जानवरों को काट रहे

छात्रों को संबोधित करते हुए बेहरा ने कहा कि अच्छे इंसान बनने के लिए आपको क्या करना होगा? मांस न खाएं। आप हिमाचल में निर्दोष जानवरों को काट रहे हैं। इसका पर्यावरण से भी संबंध है।लोग जानवरों की हत्या और पर्यावरण के बीच संबंध नहीं देख पाएंगे, लेकिन लैंडस्लाइड, बादल फटना और अन्य प्राकृतिक आपदाएं जानवरों के प्रति क्रूरता का प्रभाव हैं।

IIT की नहीं कोई प्रतिक्रिया इस बीच IIT मंडी के निदेशक का यह बयान सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसे लेकर जब IIT प्रबंधन का पक्ष लेने का प्रयास किया गया तो कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला और न ही इस बयान पर IIT की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आई है। IIT मीडिया सेल भी इस वीडियो को लेकर पुख्ता जानकारी साझा नहीं कर पाया।

उनकी टिप्पणियों ने नेटिजन्स की आलोचना को आकर्षित किया। यह पहली बार नहीं है जब बेहरा ने अपनी विवादित टिप्पणियों से विवाद खड़ा किया है। पिछले साल वे यह दावा करने के लिए सुर्खियों में आए थे कि वे पवित्र मंत्रों का जाप करके अपने दोस्त के अपार्टमेंट में परिवार को बुरी आत्माओं से छुटकारा दिलाने के लिए भूत-प्रेत भगाने के काम में शामिल थे।

हिमाचल में इस बार बारिश, बादल फटने और लैंडस्लाइड से भारी तबाही हुई है। इससे जान व माल का रिकॉर्ड नुकसान हुआ है। केंद्र व राज्य सरकार ने इस तबाही के कारण जानने के लिए अलग अलग स्तर पर कई कमेटियां गठित की हैं और वैज्ञानिक प्रमाण जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *