शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह और लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। प्रतिभा सिंह हिमाचल कांग्रेस परिवार की तरफ से मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सांसद ने प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान की स्थिति से खरगे को अवगत कराया।
प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लोकनिर्माण विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने संगठन की गतिविधियों का ब्योरा भी खरगे के समक्ष रखा। उन्होंने पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं और नेताओं को सरकार को जगह देने का मामला भी उठाया।
