शिमला, सुरेंद्र राणा: टमाटर के बाद अब शिमला मिर्च के दामों में भी तेजी आ गई है। वीरवार को सब्जी मंडी सोलन में शिमला मिर्च 50 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी, जबकि इसके दाम 10 से 20 रुपये के बीच थे।
वीरवार को सोलन शहर के आसपास के क्षेत्रों से करीब 20 क्विंटल शिमला मिर्च पहुंची। जिसकी बोली 30 रुपये से शुरू हुई। वहीं 50 रुपये तक मिर्च की अंतिम बोली गई। मंडी में मिर्च प्लास्टिक के बोरियों में बेची जा रही है।
