पंजाब BJP की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित:169 एग्जीक्यूटिव मेंबर बनाए, 23 विशेष आमंत्रित सदस्य

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: पंजाब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने राष्ट्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें भाजपा के स्थायी सदस्यों, कार्यकारिणी सदस्यों व विशेष आमंत्रित सदस्यों को जगह दी गई है।

कार्यकारिणी में पंजाब में रहने वाले सभी भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्यों, पंजाब में रहने वाले भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों, भाजपा के सांसद व विधायकों एवं पूर्व सांसदों व विधायकों, पंजाब में रहने वाले सभी राष्ट्रीय मोर्चा के पदाधिकारियों, पंजाब भाजपा जिलों के प्रभारियों व सह-प्रभारियों को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *