मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुखु लगातार हिन्दुओं का अपमान कर रहे हैं : बिंदल

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:  माननीय मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुखु लगातार हिन्दुओं का अपमान कर रहे हैं, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के बाद सुखु जी ने प्रदेश के बाहर जाकर कहा था कि 97 प्रतिशत हिन्दु आबादी वाले हिमाचल प्रदेश ने हिन्दुवादी संगठन भाजपा को हरा कर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाई है।

बैंगलूरू (कर्नाटक) चुनाव में एक बार फिर सुखु जी ने कहा कि 97 प्रतिशत हिन्दु आबादी वाले हिमाचल में हिन्दुवादी संगठन भाजपा की हार हुई।

डॉ राजीव बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने उक्त स्टेटमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।डॉ बिन्दल ने कहा कि सुखु जी का ब्यान करोडों हिन्दुओं का अपमान है।

कर्नाटक में सुखविन्द्र जी का यह ब्यान केवल मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए दिया गया ब्यान है जहॉ कांग्रेस खुल्लमखुल्ला मुस्लिम आरक्षण की घोषणा करके वोट लेने में लगी है और पी.एफ.आई जैसे राष्ट्र विरोधी संगठन की तुलना राष्ट्रवादी धार्मिक संगठन बजरंग दल से करके मुस्लिम बोटों का ध्रुवीकरण कर रही है उसी कडी में हिमाचल के मुख्य मंत्री का ब्यान हिन्दु विरोधी मानसिकता के साथ दिया गया ब्यान है जो पूरी तरह निंदनीय है।

डॉ बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास सदा ही मुस्लिम तुष्टीकरण का रहा है।

श्री राम जन्म स्थान पर श्री राम का भव्य मन्दिर निर्माण हो इसका लगातार विरोध कांग्रेस के नेताओं द्वारा किया गया। यहां तक कि सर्वोच्च न्यायालय में भी इसका डट कर विरोध किया गया आज श्री राम जन्म स्थान पर भव्य राम मन्दिर का निर्माण भारत की सांस्कृतिक आत्मा का पुन निर्माण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *