भाजपा नगर निगम में हुई हार नही पचा पा रही: विक्रमादित्य सिंह

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: नगर निगम चुनाव में मिली जीत के बाद कांग्रेस नेता बारी बारी शहर की जनता का आभार प्रकट कर रहे हैं। इसी के चलते लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी निगम चुनावो में मिली जीत का श्रेय शिमला के लोगों को दिया है।

लोक निर्माण मंन्त्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चुनावों के बाद अब दलगत राजनीति से ऊपर उठकर निगम के तहत चल रहे सभी कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि शिमला में पानी की सुचारू आपूर्ति,पार्किंग जैसी समस्यों का निदान करना प्राथमिकता रहेगी।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस बार निगम के सदन में 34 में से 21 महिलाएं पार्षद के रूप में पंहुची है और वे स्वयं कांग्रेस पार्टी के चुनाव निशान पर जीती हुई महिला पार्षद को निगम में बड़े पद के लिए पैरवी करेंगे।

उन्होंने कहा कि निगम की आगामी बैठकों में वे विधायक के नाते स्वयं शिरकत करेंगे और शिमला के विकास के लिए बनने वाली योजनाओं में अपने सुझाव भी साझा करेंगे।उन्होंने कहा कि कॉग्रेस पार्टी ने चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई है जिसका फायदा आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भी मिलेगा। भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा हार पचा नही पा रही है जिसके चलते अब हार के नए नए बहाने ढूंढ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *