मजदूरों का धरना:पूरी किस्तें देने पर मजदूर का बाइक छीना विरोध में फाइनेंस कंपनी का किया घेराव

Spread the love

पंजाब दस्तक: खेत मजदूरों व किसानों द्वारा पंजाब खेत मजदूर यूनियन व भाकियू (एकता उग्राहा) की अध्यक्षता में बुधवार को फाइनांस कंपनी क विरुद्ध धरना दिया गया। धरनाकारियों का आरोप है कि संबंधित फाइनेंस कंपनी ने गांव फतूहीवाला के मजदूर मक्खन सिंह द्वारा बाइक कि किस्तें भरने के बावजूद फाइनांस कंपनी के कारिंदों ने बाइक छीन लिया, जिस कारण रोष में आए खेत मजदूरों व किसानों ने पंजाब खेत मजदूर यूनियन व भाकियू (एकता उग्राहां) की अध्यक्षता में डबवाली की बजाज बाइक कंपनी का घेराव किया।

खेत मजदूर नेता काला सिंह खुन्न खुर्द, काला सिंह सिंघेवाला, रामपाल सिंह व किसान नेता दलजीत सिंह मिठड़ी, गुरतेज सिंह खुड्डियां ने फाइनेंस कंपनी की इस कार्रवाई को गलत करार देते मांग की है इस कार्रवाई को अंजाम देने वाले व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और मजदूर का छीना हुआ बाइक बिना शर्त के वापस किया जाए।

कई घंटे बजाज बाइक कंपनी के आगे साधारण धरना देने के उपरांत जब पीड़ितों की कोई सुनवाई न हुई तो मजदूर किसान पुरुष-महिलाओं ने कंपनी का घेराव कर लिया। इस उपरांत डबवाली पुलिस के थानेदार सतपाल सिंह पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने समूह लोगों को स्टेज पर आकर 2 दिनों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने व बाइक वापस करने का भरोसा दिया। इस भरोसे के बाद धरनाकारियों ने घेराव रद्द कर दिया। इस महिला मजदूर नेताओं के अलावा किसान नेता भोला सिंह डबवाली व सेवक सिंह लंबी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *