प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार आज:सुबह पैतृक गांव में पंजाब के पूर्व CM के अंतिम दर्शन; सीएम भगवंत मान भी पहुंचेंगे

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का आज पैतृक गांव बादल में अंतिम संस्कार होगा। गांव के श्मशान घाट में जगह कम होने की वजह से उनके ही खेत में उनको मुखाग्नि दी जाएगी। अंतिम संस्कार दोपहर करीब 1 बजे होगा। इससे पहले सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए घर पर रखा जाएगा।

इस दौरान पंजाब के CM भगवंत मान भी बादल परिवार से शोक व्यक्त करने के लिए उनके घर पहुंचेंगे। अंतिम संस्कार के मौके भी बड़े सियासी नेताओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है

95 साल के प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात करीब पौने 8 बजे मोहाली के अस्पताल में निधन हुआ था। उन्हें सांस की तकलीफ के बाद यहां भर्ती कराया गया था।

अंतिम संस्कार में ये नेता पहुंचे सकते

अंतिम संस्कार में पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, जेएंडके के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला, हंस राज हंस, मनजिंदर सिंह सिरसा, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश, शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंद्र हुड्‌डा और पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पहुंच सकते हैं।

चंडीगढ़ में PM मोदी भी अंतिम दर्शन करने पहुंचे

5 बार पंजाब के CM रहे प्रकाश सिंह बादल की पार्थिव देह को बुधवार को अंतिम दर्शन के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर 28 स्थित अकाली दल के ऑफिस में रखा गया। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अंतिम दर्शन व श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सुखबीर बादल से कहा कि उनके पिता को श्रद्धांजलि देना उनका फर्ज था। पीएम मोदी के अलावा यहां हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर, विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला, पूर्व CM राजिंदर कौर भट्‌टल, सुनील जाखड़, सांसद परनीत कौर समेत कई सियासी दिग्गज पहुंचे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *