शिमला, सुरेन्द्र राणा:नगरनिगम शिमला के चुनावो के लिए भाजपा के दृष्टिपत्र के बाद आज कांग्रेस ने 14 बिंदुओ को प्रमुखता में रख कर घोषणा पत्र जारी कर दिया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्री चंदर कुमार, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह हर्षवर्धन चौहान मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया गया। हालांकि कुछ दिन पहले तक कांग्रेस नगर निगम शिमला के चुनाव में विधानसभा चुनाव की तर्ज पर दस गारंटी देने की बात कर रही थी लेकिन अब इस शब्द से परहेज ही रखा है। शिमला शहर की जनता को पीने को दिया जाएगा स्वच्छ जल,साफ और ग्रीन शिमला, नशा मुक्ति की ओर सख्त कदम उठाने, वेलनेस सेंटर और इंडोर स्टेडियम का निर्माण, ट्रैफिक निजात के लिए शहर के अंदर रोपवे के निर्माण का भी ऐलान के साथ शहर की खुली तारों को भूमिगत करने का ऐलान किया गया है।
कांग्रेस पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र
शिमला शहर की जनता को पीने के दिया जाएगा स्वच्छ जल
साफ और ग्रीन शिमला
नशा मुक्ति की ओर सख्त कदम उठाए जाएंगे
वेलनेस सेंटर और इंडोर स्टेडियम का निर्माण होगा
जमीन की उपलब्धता के अनुसार हर वार्ड में पार्क,पार्किंग और सामुदायिक केंद्र बनाने की घोषणा
हर वार्ड में एंबुलेंस मार्ग बनाने का एलान
हर वार्ड में शहर के सभी अस्पतालों व अन्य चिन्हित स्थानों के लिए एचआरटीसी की टैक्सी सुविधा देने की घोषणा
ट्रैफिक निजात के लिए शहर के अंदर रोपवे के निर्माण का भी ऐलान
शहरी गरीब व्यक्तियों के लिए आवास योजना की घोषणा
डी- कंजशन से छुटकारा देने के लिए शहर से अनाज मंडी सब्जी मंडी ट्रांसपोर्ट क्षेत्र लकड़ी के डिपो को शहर के नजदीक उचित स्थान पर शिफ्ट करने का ऐलान
शहर की खुली तारों को भूमिगत करने का ऐलान
शिमला शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी कई ऐलान
शिमला शहर के 4 सरकारी स्कूलों में नर्सरी कक्षाएं इंग्लिश मीडियम शुरू करने की घोषणा
