कपूरथला में निहंगों में टकराव: 4 गंभीर घायल, एक अमृतसर रेफर; गुरुद्वारा साहिब में आपस में भिड़े, किरपाणों से हमला

Spread the love

पंजाब दस्तक: पंजाब के कपूरथला शहर में अमृतसर रोड पर स्थित गुरुद्वारा श्री बवियां साहिब में आज सुबह निहंग सिंहों के 2 गुटों में विवाद हो गया, जिसमें किरपानो से एक दूसरे पर हमला किया गया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस टकराव में 4 लोग घायल हुए हैं। घायलों को कपूरथला के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। एक घायल को अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

SP हरविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। CCTV में मारपीट की घटना कैद हुई है। बताया जा रहा है कि कपूरथला में अमृतसर रोड पर स्थित गुरुद्वारा श्री बवियां साहिब में काफी लंबे समय से सेवा को लेकर विवाद चल रहा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *