शिमला: सुरेंद्र राणा: बीजेपी के नगर निगम शिमला चुनावों के लिए जारी किए गए मेनिफेस्टो पर कांग्रेस ने हमला बोला है। कांग्रेस नेता व मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा है कि इस दृष्टि पत्र में कुछ नया नहीं है। बीजेपी ने पहले भी 24 घंटे पानी देने का वादा शहर की जनता से किया था।
उन्होंने कहा कि पार्किंग व अन्य जिन वादों की बात बीजेपी कर रही है उन्हे पूरा करने में बीजेपी फेल रही है। बेहतर होता बीजेपी पिछले 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखती उसके बाद आगे की घोषणाएं करती। बीजेपी ने पांच साल आपसी गुटबाजी में निकाल दिए। पंजाब दस्तक के लिए सुरेंद्र राणा की रिपोर्ट
