डॉ. राजीव बिंदल बने हिमाचल भाजपा के नए अध्यक्ष, संगठन मंत्री को भी बदला

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने डॉ. राजीव बिंदल को हिमाचल प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा की विधानसभा चुनाव में हार के चार महीने बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है।

नड्डा ने भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री को भी बदल दिया है। पवन राणा को दिल्ली भेज दिया गया है। उनके स्थान पर संगठन महामंत्री की कमान अब सिद्धार्थन को सौंपी गई है। भाजपा का एक खेमा संगठन महामंत्री से भी नाराज चल रहा था। तत्कालीन विधायक रमेश धवाला कई बार खुलकर पवन राणा के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग में गड़बड़झाले में स्वास्थ्य निदेशक के कथित ऑडियो वायरल मामले में राजीव बिंदल ने 27 मई 2020 को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। सोशल मीडिया पर 43 सेकेंड का एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था। इसमें स्वास्थ्य निदेशक की आवाज पाए जाने के आरोप लगे थे। इसमें करीब पांच लाख रुपये के अवैध लेन-देन की बातें सामने आई थीं। यह लेनदेन कोविड-19 से संबंधित स्वास्थ्य सामग्री की खरीद से जोड़ा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *