शिमला, सुरेंद्र राणा: तिब्बत के 14वें आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसको लेकर दलाई लामा की ओर से एक आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है जिसमें दलाई लामा ने बच्चे और उसके परिवार वालों से माफी मांगी। दलाई लामा ने अपने शब्दों के लिए क्षमा याचना की है लेकिन अब बौद्ध समुदाय के लोगों में इसको लेकर काफी रोष है उनका कहना है कि इस वीडियो को साजिश के तहत गलत तरीके से पेश किया जा रहा है यहां दलाई लामा के खिलाफ साजिश रची जा रही है जिसमें चीन व अन्य ताकते शामिल है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ वह सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि दलाई लामा को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। टीआरपी के लिए सोशल मीडिया में इसे वायरल किया गया है। दलाई लामा के कार्यालय धर्मशाला से अनुमति के बाद वह मामले में सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। यह चीन की साजिश है। भारत की सीमा चीन से नहीं बल्कि तिब्बत से लगती है इसलिए इस तरह की साजिश रची जा रही है।
