शिमला में अदा की गई ईद की नमाज, एक दूसरे को गले लगाकर दी मुबारकबाद

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: शिमला में ईद ऊल फितर का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जहां भाई-चारे का संदेश दिया। वहीं, देश के लिए अमन की दुआ मांगी। इस दौरान छोटा शिमला, कश्मीरी मस्जिद, जामा मस्जिद, कुतुब मस्जिद, ईदगाह लक्कड़ बाजार, संजौली बालूगंज मस्जिद में ईद मनाई गई।

शिमला के ईदगाह मैदान में सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा ईद की नमाज अदा की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा 29 दिन के रोजो के बाद शनिवार को ईद की नमाज अता की गई। शिमला के ईदगाह मैदान में मिडल बाजार मस्जिद में नमाज अता कर अमन और चैन की दुआ मांगी गई। कई जगह लोगों ने अपने अपने घरों में भी नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी।

वहीं मौलवी मुमताज़ अहमद कासमी ने कहा कि ईद का दिन अल्लाह ने दिया है। आज इस पाक दिवस पर नमाज़ अदा कि गयी। सभी ने आज इस पवित्र दिवस पर देश मे अमन चैन की दुआ मांगी।एक माह के रोजे के उपरांत आज ईद के पर्व पर नमाज अता की गईं। जिसमे अल्ल्लाह से देश मे सभी धर्मों के आपसी भाईचारे की दुआ मांगी गई। उन्होंने कहा कि आज कुछ ताकतें देश में माहौल बिगाड़ने का काम कर रही है जो सही नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *