कांग्रेस सरकार में बने मजदूरों के लिए कानून, बीजेपी सरकार में हो रहा मजदूरों का शोषण: उदित राज

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस हिमाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई जिसमें कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज ने शिरकत की। बैठक में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह भी मौजूद रही।

उदित राज ने कहा कि जितने भी मजदूर हितेषी कानून हुआ योजनाएं चली हुई है वह कांग्रेस सरकार के समय से चली आ रही है। कांग्रेस सरकार ने मजदूरों के लिए मनरेगा योजना शुरू की। कोरोना काल में यह स्कीम मजदूरों के लिए कारगर सिद्ध हुई है। लेकिन मोदी सरकार ने मनरेगा का बजट घटाकर मजदूरों के साथ धोखा किया है। मनरेगा से 15 करोड परिवार जुड़े हैं लेकिन जो बजट पहले 110करोड़ था उसे घटाकर मोदी सरकार ने 60करोड़ किया है।

जितने भी मजदूरों के लिए कानून बने हैं वह कांग्रेस के समय बने हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की जनता के शुक्रगुजार है कि उन्होंने यहां कांग्रेस को चुना बीजेपी सरकार सबकुछ अडानी के हाथों में सौंप रही है। मजदूरों का शोषण हो रहा है। असंगठित मजदूरों को संगठित करने की जरूरत है।

वहीं राहुल गांधी पर कोर्ट के फैसले को प्रायोजित बताया है। उन्होंने कहा कि जिस जज ने फैसला सुनाया है वह पहले अमित शाह का वकील थे इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि यह फैसला प्रायोजित व गलत ही होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *