शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर तीन दिवसीय आर्ट फेस्टिवल का आगाज

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश राज्य संग्रहालय द्वारा शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर तीन दिवसीय आर्ट फेस्टिवल का आगाज हो गया है। फेस्टीवल में देश विदेश के चित्रकारों के साथ स्थानीय कला प्रेमी और स्कूली बच्चे भाग ले रहे हैं। फेस्टिवल में देश भर के 25 मशहूर चित्रकारों के साथ ही पद्म भूषण कलाकार जतिन दास भी मुख्य रूप से शिरकत कर रहे हैं। इस फेस्टिवल में तीन दिनो में कुल 350 कलाकार भाग लेंगे। इसके अलावा य़ह फेस्टिवल आम कला प्रेमीयो के लिए एक खुला मंच प्रदान करता है।

राज्य संग्रहालय शिमला के अध्यक्ष डॉ हरि चौहान ने बताया कि इस आर्ट फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य लोगों को कला से जोड़ने के साथ ही कलाकारों को एक मंच प्रदान करने का है। मशहूर चित्रकारों से स्थानीय चित्रकला के हुनर भी सीखे। इस फेस्टिवल में शिमला के आर्ट कॉलेज और स्कूलों के छात्र भी भाग ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *