दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे भारत में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र, शिमला में भी भूकंप से सहमे लोग

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: दिल्ली,एनसीआर समेत करीब-करीब पूरे भारत में में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. यह झटके काफी देर तक महूसस किए गए. हिमाचल के शिमला व अन्य क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग सहम गए. प्रदेश में भूकंप से कोई नुकसान हुआ है.

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के डराने वाले झटके तब महसूस किए गए, जब ज्यादातर लोग रात के खाने के बाद सोने की तैयारी में थे या आराम फरमा रहे थे. झटके बाद लोगों में बेचैनी बढ़ गई. बहुत सारे लोग सड़कों और पार्कों की तरफ भागने लगे. भूकंप का ये ताजा झटका इतना जोरदार था कि जो लोग घर, दुकान, बाजार या सकड़ कहीं भी थे, उन्होंने जरूर महसूस किया. फिलहाल लोग दहशत में हैं.

झटके काफी देर तक महूसस किए गए. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है. इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 मापी गई है. भूकंप के झटके भारत के साथ पाकिस्तान, तजाकिस्तान, चीन में भी महसूस किए गए. यह झटका करीब 10 बजकर 17 मिनट पर महसूस किया गया. लोगों ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि करीब 45 सेकेंड तक उन्होंने भूकंप का झटका महसूस किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *