शिमला नगर निगम चुनावों कि तैयारीयों में जुटी कांग्रेस,अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बैठक कर लिया फीडबैक, जल्द चुनावी घोषणा पत्र लाने की कही बात

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने नगर निगम चुनावों को लेकर बैठक बुलाई जिसमें कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी तेजेंद्र बिट्टू शिमला शहरी अध्यक्ष सहित पूर्व महापौर और पार्षद मौजूद रहे । इस दौरान प्रतिभा सिंह ने कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से शिमला नगर निगम चुनावों के लिये एकजुटता के साथ आगे आने को कहा हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के लिये शिमला नगर निगम चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है और इसे हल्के से नही लिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम के विकास के लिए कांग्रेस की जीत बहुत ही आवश्यक है और इसके लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू ने बैठक में उपस्थित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि जिस प्रकार उन्होंने प्रदेश विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत के लिये कार्य किया,ठीक उसी प्रकार से पूरे जोश व होश के साथ पूरे उत्साह से नगरनिगम चुनावों में पार्टी की जीत के लिये कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत का एक बहुत बड़ा संदेश पूरे देश मे गया है और कांग्रेस की जीत का यह सिलसिला नगर निगम चुनावों में भी जारी रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *