कांग्रेस ने की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की समीक्षा

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान का पूरे देश में कांग्रेस पार्टी को लाभ मिलेगा। भाजपा संसद के अंदर और बाहर कांग्रेस की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है जिसके खिलाफ राहुल गांधी ने लोगों के बीच में जाकर भारत जोड़ो अभियान शुरू किया और उसी के दूसरे चरण में घर घर तक पहुंचने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई है ।हिमाचल प्रदेश में भी हर घर तक राहुल गांधी और कांग्रेस की सोच को पहुंचाने के लिए पार्टी काम कर रही है यह बात प्रतिभा सिंह ने शिमला में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की समीक्षा बैठक के बाद कही।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में राजीव भवन शिमला सभी जिला पदाधिकारियों से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर समीक्षा बैठक थी जिसमें हिमाचल प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को किस तरह से और अधिक तेज करना है इसको लेकर रणनीति तैयार की गई। प्रतिभा सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का कांग्रेस पार्टी को भविष्य में लाभ मिलेगा। भाजपा के भारत जोड़ों यात्रा के सफल ना होने के दावों में किसी भी तरह का दम नहीं है। पूर्वांचल राज्य में कांग्रेस को बहुमत नहीं मिला है लेकिन बावजूद इसके पार्टी इन राज्यों में भी काफी मजबूत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *