13 मार्च को संसद की ओर कूच करेंगे किसान, पंजाब के पांच किसान संगठनों का फैसला

Spread the love

पंजाब दस्तक: किसान संगठनों ने अपनी समस्याओं और विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 13 मार्च को संसद की ओर कूच करने का फैसला किया है। किसान संगठन इस दौरान पंजाब को गंभीर जल संकट से बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन भी सौंपेंगे।

मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित किसान भवन में पांच किसान संगठनों भारतीय किसान यूनियन राजेवाल, अखिल भारतीय किसान फेडरेशन, किसान संघर्ष कमेटी पंजाब, भारतीय किसान यूनियन मानसा और आजाद किसान संघर्ष कमेटी की अहम बैठक हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *