शिमला, सुरेंद्र राणा:पुलवामा में आतंकी मुठभेड़ में हिमाचल प्रदेश का जवान शहीद हो गया। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के अंतर्गत पृथ्वी गांव के निवासी सिपाही पवन कुमार के शहीद होने की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि शहीद का पार्थिव शरीर बुधवार को श्रीनगर से हवाई मार्ग से शिमला में लाया जाएगा। इसके बाद पैतृक गांव पृथ्वी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
