कल होगी प्रदेश कैबिनेट की तीसरी बैठक, जनता को सरकार से है ये उम्मीद

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: प्रदेश मंत्रिमंडल की तीसरी बैठक बुधवार को बुलाई गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में यह बैठक राज्य सचिवालय में होगी। इसमें कांग्रेस के प्रतिज्ञापत्र की गारंटियों पर चर्चा सहित कई अहम निर्णय होंगे।

पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के दिशा-निर्देशों के बारे में भी इसमें चर्चा हो सकती है। इसके अलावा महिलाओं को 1500 रुपये मासिक देने और एक लाख युवाओं को एक साल में रोजगार देने के मामले में भी निर्णय हो सकते हैं। आगामी बजट सत्र में पेश होने वाले विधेयकों के ड्राफ्ट पर भी चर्चा हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *