मजदूरों की समस्याओं को हल करने की दिशा में इंटक निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका: प्रतिभा सिंह

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन, इंटक के कार्यो की सराहना करते हुए कहा है कि देश के मजदूरों की समस्याओं को हल करने की दिशा में इंटक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हैं। उन्होंने कहा कि आज केंद्र की भाजपा सरकार में श्रमिकों व मजदूरों की दयनीय हालत हैं। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी ने लोगों के जीवन पर विपरीत असर डाला है उसमें सबसे ज्यादा मध्यम वर्ग मजदूरों व श्रमिकों का जीवन अधिक प्रभावित हुआ हैं।

आज नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में इंटक के 33बें राष्ट्रीय अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था अस्त व्यस्त होकर रह गई है। कोविड के दौरान देश के लाखों लोग बेरोजगार हुए। केंद्र की मोदी सरकार ने इन प्रभावित लोगों के उत्थापन के लिये ऐसी कोई भी योजना व कार्यक्रम नही बनाया जिससे इन पढ़े लिखे लोगों का पुनः उत्थान होता।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि इंटक कांग्रेस का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अग्रणी सगंठन हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदा ही जनहित के कार्यो को प्रथमिकता देते हुए समाज के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के साथ साथ श्रमिकों व मजदूरों के कल्याण को अनेक योजनाएं चलाई। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार इस वर्ग के उत्थान के लिए कृत संकल्प हैं। उन्होंने कहा कि इंटक इस वर्ग के कल्याण को जो भी योजना देगा कांग्रेस उस पर विचार कर इनके कल्याण को सुनिश्चित करेगी।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन लागू कर अपना वादा निभाया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी सभी गारंटी को चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी।

इस दौरान इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉक्टर जी.संजीवा रेडी,संजय सिंह महासचिव,पूर्व सांसद उपाध्यक्ष आर सी खूंटिया,आर चंद्र शेखरन,सी पी सिंह,प्रदेश इंटक अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह ,युवा इंटक के अध्यक्ष संजय गावा,महिला इंटक अध्यक्ष पूर्व सांसद श्रीमती अलका क्षत्रिये के अतिरिक्त देश के सभी राज्यों के इंटक अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इस अधिवेशन में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *