अफगानिस्तान में 18 मिनट के अंदर दो बार कांपी धरती; तजाकिस्तान में भी 6.8 तीव्रता का भूकंप आया

Spread the love

विदेश: अफगानिस्तान में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। 18 मिनट के अंदर दो बार धरती कांपी। पहली बार इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.7 मापी गई, जबकि दूसरी बार भूकंप की तीव्रता पांच मापी गई।

भूकंप अफगानिस्तान के फायजाबाद में सुबह छह बजकर सात मिनट और छह बजकर 25 मिनट पर आया। पहले झटके का केंद्र जमीन से 113 किलोमीटर और दूसरे का 150 किलोमीटर गहराई में था। इसके अलावा ताजिकिस्तान में मुर्गोब से 67 किमी पश्चिम में भी 6.8 तीव्रता का भूकंप आया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *