चंडीगढ़ में कोरोना से 92 साल के बुजुर्ग की मौत:फर्स्ट-सेकेंड के साथ बूस्टर डोज भी ली थी; 6 महीने बाद किसी मरीज की मौत

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: चंडीगढ़ में एक 92 वर्षीय कोविड प्रभावित मरीज की मौत हुई है। चंडीगढ़ हेल्थ डिपार्टमेंट ने इसकी पुष्टि की है। शहर में लगभग 6 महीने बाद किसी मरीज की कोविड से जान गई है। सेक्टर 15 का रहने वाला बुजुर्ग गंभीर बीमारी से ग्रसित भी था। उसे प्रोस्टेट कैंसर था जो मेटास्टेटिस था। वहीं उसे न्यूमोनिया भी था। उसका मोहाली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।

कोविड से बचाव को लेकर उसने कोविड की दोनों डोज समेत बूस्टर डोज भी ली हुई थी। हालांकि उसकी गंभीर बीमारी के चलते कोविड संक्रमण की स्थिति भी बनी रही।

6 महीने बाद गई जान

बता दें कि शहर में पिछले वर्ष 26 अगस्त को कोविड से एक जान गई थी। वहीं नवंबर, 2022 से शहर में कोविड के केस गिरने लगे थे। इस महीने अभी तक शहर में कोविड के सिर्फ 4 केस ही सामने आए हैं। जनवरी में कोविड के 9 केस सामने आए थे।

98,180 ठीक हो चुके

मार्च, 2020 में कोविड महामारी फैलनी शुरू हुई थी। शहर में अभी तक 99,364 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। इनमें से 98,180 ठीक हो चुके हैं। दूसरी ओर 1,182 कोविड प्रभावित लोगों की मौत भी हो चुकी है। मौजूदा समय में शहर में 2 लोग कोरोना से प्रभावित हैं और दोनों होम क्वारैंटाइन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *