श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए सुक्खू, राहुल-प्रियंका से की चर्चा

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार को श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। वह इस यात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ पैदल चले। सूत्रों के अनुसार इस दौरान राहुल और प्रियंका ने उनसे हिमाचल प्रदेश में सरकार के कामकाज के बारे में भी चर्चा की।

यात्रा में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी शामिल हुए। प्रदेश के कई अन्य नेता भी इसमें शामिल हुए। मुख्यमंत्री शनिवार को श्रीनगर के लिए रवाना हुए थे।

प्रतिभा श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के समापन में लेंगी हिस्सा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने के बाद रविवार सुबह चंडीगढ़ से श्रीनगर के लिए रवाना हो गई हैं। वह राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा के पहले चरण के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *