हिमाचल चुनावी रण का शंखनाद: विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है कांग्रेस

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: विधानसभा चुनाव का एलान होते ही सोलन से चुनावी शंखनाद करने के बाद शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शिमला से दिल्ली नहीं गईं तो छराबड़ा स्थित प्रियंका गांधी के घर से ही वर्चुअल बैठक लेंगी।

शनिवार को शाम चार बजे नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक प्रस्तावित है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला सहित कमेटी के अन्य सदस्य भी शुक्रवार को सोलन रैली के बाद दिल्ली चले गए। टिकट के कई दावेदारों ने केंद्रीय नेताओं के साथ सोलन से दिल्ली की राह पकड़ी। संभावित है कि शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी।

दूसरी सूची दो से तीन दिन में जारी होने के आसार हैं। धर्मशाला, नालागढ़, शिमला शहरी, गगरेट, चिंतपूर्णी, सुलह, देहरा, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, ठियोग, सरकाघाट, शाहपुर और भरमौर सीट को लेकर पार्टी अभी पसोपेश में फंसी है। प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में आम सहमति नहीं बनने के चलते स्क्रीनिंग कमेटी ने इन सीटों के लिए दावेदारों के पैनल बनाकर केंद्रीय कमेटी को भेजे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *