कांग्रेस से भाजपा में आए पवन काजल के कार्यक्रमों से भाजपा कांगड़ा मंडल ने बनाई दूरी, पुराने भाजपा कार्यकर्ता के लिए टिकट की उठ रही मांग

Spread the love

कांगड़ा, सुरेंद्र राणा: आज कांगड़ा के तकीपुर में विधायक पवन काजल ने सरकार द्वारा पीएचसी कोें सीएससी में अपग्रेड करने पर इसका उद्घाटन किया।इस कार्यक्रम में सरकारी अमले के साथ स्थानीय गांव की महिलाएं भी उपस्थित रही।

कार्यक्रम में कांगड़ा भाजपा की ओर मंडल अध्यक्ष सत प्रकाश सोनी उपस्थित रहे परंतु कांगड़ा भाजपा मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने पवन काजल के कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी।

सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि कांगड़ा मंडल पदाधिकारी अभी भी इस मांग पर अड़े हैं कि कांगड़ा में भाजपा का टिकट किसी पुराने कार्यकर्ता को ही मिले अन्यथा वह विरोध स्वरूप वर्तमान विधायक के कार्यक्रमों में नहीं जाएंगे। उनका कहना है कि जो कार्य उन्होंने पिछले 2 वर्षों से प्रोसेस में डलवाए थे अब उनका उद्घाटन करने के लिए कांग्रेस के विधायक आ गए जो कि स्वीकार्य नहीं है।

जहां कांगड़ा के विधायक रहे संजय चौधरी, सुरेंद्र काकू, कुलभाष चौधरी भाजपा के इस कदम से अन्य पार्टियों में या तो चले गए हैं या जाने की तैयारी में है वैसे ही पदाधिकारियों में रमेश बराड़ ,वीरेंद्र चौधरी, पबना चौधरी, नीतू दमीर, किशोरी लाल, राजे सियाल, कुलदीप चौधरी, सुरेश तथा मुख्यमंत्री के खासम खास मनीष शर्मा का वर्तमान विधायक के कार्यक्रमों से दूरी बनाना आने वाले समय में पवन काजल के लिए भारी परेशानी का सबब बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *