प्रियंका गांधी इस दिन करेंगी चुनावी शंखनाद, सोलन में होगी रैली

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा:कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश में चुनावी शंखनाद करेंगी। 10 अक्तूबर को सोलन में उनकी रैली सुबह 10:30 बजे तय की गई है। हालांकि, अभी रैली स्थल तय नहीं किया गया है। रैली के बाद कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी कर सकती है। सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी ने रैली के लिए सहमति दे दी है। अब कांग्रेस नेता रैली स्थल के चयन में जुटे हैं। रैली में भीड़ जुटाने की तैयारी भी शुरू कर दी है।

हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और चुनाव समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी रैली में मौजूद रहेंगे। कांग्रेस कार्य समिति के  सदस्य रहे विधायक डॉ. धनी राम शांडिल के विधानसभा क्षेत्र से यह चुनावी शंखनाद किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की रैली को काउंटर करने के लिए प्रियंका को बुलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *