पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा:पंजाब के CM भगवंत मान गुजरात में झूमते नजर आए। उन्होंने स्टेज पर चढ़कर गरबा किया। इसके बाद वहां मौजूद हुजूम की फरमाइश पर भगवंत मान भंगड़ा डालते भी नजर आए। भगवंत मान आजकल आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ गुजरात दौरे पर हैं। आम आदमी पार्टी लगातार यहां चुनाव प्रचार में जुटी हुई है।
दिल्ली और पंजाब के बाद गुजरात पर नजर
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली से बाहर पहली बार पंजाब में सरकार बनाई है। इसके बाद AAP की नजर गुजरात पर है। AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने खुद यहां प्रचार की कमान संभाल रखी है। जिसमें वह पंजाब के CM भगवंत मान का भी साथ ले रहे हैं। गुजरात में जल्द विधानसभा चुनाव होने हैं।
