ब्रेकिंग:चुनावों से पहले कांग्रेस को एक और झटका, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने थामा भाजपा का दामन

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने कांग्रेस को एक और झटका दिया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। हर्ष महाजन 2003-08 तक वीरभद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं।

हर्ष महाजन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खास भरोसेमंद लोगों में शामिल थे। हर्ष महाजन ने वीरभद्र सिंह के नए विधानसभा हलके अर्की का चुनाव प्रबंधन भी देखा था, जब वीरभद्र सिंह को पूरे प्रदेश के चुनाव की कमान संभालनी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *