पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा, पंजाब सरकार और राज्यपाल के बीच जारी गतिरोध के बीच मंगलवार को होने वाले एक दिवसीय विधानसभा सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। आप सरकार की ओर से पराली, बिजली आपूर्ति, जीएसटी समेत कई मुद्दे चर्चा के लिए सदन पटल पर रखे जाएंगे। वहीं, कांग्रेस, शिअद और भाजपा ने सरकार को घेरने की तैयारी कर रखी है।
अवैध खनन, एसवाईएल, कानून-व्यवस्था, मुख्यमंत्री को विमान से उतारने की चर्चा, बीएमडब्ल्यू का पंजाब में उत्पादन से इन्कार आदि मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने में कसर नहीं छोड़ेगा।
