कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर हुए भावुक, बोले- सीएम पद के लिए चार-चार उम्मीदवार, दूंगा इस्तीफा

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी को एक बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वाइस प्रेसिडेंट रामलाल ठाकुर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने बिलासपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए या ऐलान किया है कि वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वाइस प्रेसिडेंट के पद से इस्तीफा दे रहे हैं. वहीं उन्होंने कहा है कि वह वर्तमान में कांग्रेस कमेटी के हर कार्य में मौजूद रहेंगे. उन्होंने हाईकमान से यह भी मांग उठाई है कि अगर उनकी जगह पर कांग्रेस कमेटी हाईकमान को कोई अन्य नेता नैना देवी विधानसभा क्षेत्र से नजर आता है तो उस को टिकट दिया जाए. उन्होंने चुनाव ना लड़ने को लेकर भी हाईकमान से सिफारिश की है रामलाल ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी में हर तीसरा व्यक्ति सीएम के पद की दौड़ के लिए भाग रहा है लेकिन वह उस दौड़ में नहीं है. उन्होंने साफ तौर पर ऐलान कर दिया है कि वह सीएम की दौड़ में बिल्कुल भी नहीं है और ना ही कभी वह ऐसा सोच सकते हैं. उन्होंने कहा है कि वह हमेशा ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश अनुसार कार्य करते आ रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *