हिमाचल में आज से करवट लेगा मौसम, इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा,हिमाचल प्रदेश में कल से मौसम कड़े तेवर दिखा सकता है। प्रदेश के अधिकतर हिस्‍सों में शनिवार सुबह से बादल मंडराने लगे हैं।

अधिकतर जगह आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को कुछ स्थानों पर बादल छाने और एक-दो स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई है। विभाग ने 11 व 12 सितंबर को लाहुल स्पीति को छोड़ बाकी जिलों में आंधी और भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भूस्‍खलन का खतरा भी रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो बाढ़ जैसे हालात भी बन सकते हैं। ऐसे में सफर के दौरान खास एहतियात बरतने की आवश्‍यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *