किसानों बागवानों के साथ खड़ी है कांग्रेस: विक्रमादित्य

Spread the love

शिमला,सुरेंद्र राणा, कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि कांग्रेस किसानों व बागवानों के हितों से खिलवाड़ नही होने देगी। उन्होंने कहा की कांग्रेस किसानों बागवानों के साथ खड़ी है।

आज कुल्लू जिला के आनी में किसानों बागवानों की एक सभा को सम्बोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा की जन विरोधी नीतियों व निर्णयों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि आज सेब बागवानों को बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को बागवानों की कोई चिंता नही है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज देश प्रदेश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से लोग परेशान है।उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला प्रदेश का सबसे बड़ा घोटाला है और कांग्रेस सत्ता में आते ही इस घोटाले का पर्दाफाश करेगी।

इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व में किसान बागवानों की मांगों पर उप मंडल अधिकारी को एक ज्ञापन भी दिया गया।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष अतुल शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष आनी युपेंद्र कांत मिश्रा, शेषराम आजाद,प्रताप नेगी,बंसी लाल,परस राम,दलीप जोशी,दीवान सिंह,सतपाल,सभी पंचायतो के प्रधान उप प्रधान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *