राष्ट्रपति चुनाव में जीती द्रोपदी मुर्मू, देश की पहली महिला आदिवासी चढ़ेगी रायसेना हिल्स की सीढ़ी

Spread the love

नई दिल्ली. राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती ख़त्म हो गयी है। इसके साथ ही NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीतकर देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं।

मुर्मू ने तीसरे चरण में ही विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया। मुर्मू के जितने के बाद यह पहला मौका होगा जब कोई महिला आदिवासी रायसेन हिल की सीढ़ी चढ़ने वाली हैं।

पहला राउंड: मुर्मू को मिले 540 वोट

राष्ट्रपति चुनाव में पहले राउंड में सांसदों के वोटों की गिनती की गई। लोकसभा और राज्यसभा को मिलाकर कुल 776 सांसदों के वोट मान्य थे। हालांकि, इनमें 15 मत रद्द हो गए, जबकि कुछ सांसदों ने वोट नहीं डाले थे। कुल 748 सांसदों के 5,23,600 वैल्यू तक के वोट काउंट हुए। इनमें

1. द्रौपदी मुर्मू

  • द्रौपदी मुर्मू को मिले: 540 वोट
  • इन वोटों की वैल्यू रही: 3,78,000

2. यशवंत सिन्हा

  • यशवंत सिन्हा को मिले: 208 वोट
  • इन वोटों की वैल्यू रही: 1,45,600

दूसराराउंड: द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले

राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि, ‘दूसरे दौर के बाद, जहां पहले 10 राज्यों के मतपत्रों की वर्णानुक्रम में गणना की गई – कुल वैध मत 1138 और उनका कुल मूल्य 1,49,575। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले, जिनकी कीमत 1,05,299 और यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले, जिनकी कीमत 44,276 है।’

उन्होंने कहा, ‘यदि मैं संसद के पहले के परिणामों को शामिल करूँ, तो अब तक कुल 1,886 वैध मतों का मूल्य 6,73,175 है, जिसमें से द्रौपदी मुर्मू को 1,349 मत मिले, जिनका मूल्य 4,83,299 है। यशवंत सिन्हा को 537 वोट मिले, जिनकी कीमत अब तक 1,89,876 है।’

तीसरा चरण: 10 राज्यों के वोटों की गई गिनती

तीसरे चरण में 10 राज्यों के वोटों की गिनती की गई। इसमें कर्नाटक, केरल, एमपी, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा और पंजाब हैं। इस दौर में कुल वैध मत 1,333 हैं। वैध मतों का कुल मूल्य 1,65,664 है। द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट, यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले।

उनका कार्यकाल होगा बेहद सफल

मुर्मू की जीत पर बधाई देते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, ‘द्रौपदी मुर्मू के नाम के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में एनडीए द्वारा प्रस्ताव को पार्टी लाइनों के समर्थन के साथ पूरा किया गया है … मुझे यकीन है कि उनका कार्यकाल बहुत सफल होगा।’

भाजपा कार्यालय के बाहर जश्न

द्रौपदी मुर्मू की जीत को लेकर आश्वस्त भाजपा ने सुबह से जी जीत की तैयारी शुरू कर दी थी। इसी के मद्देनजर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर जमा हुए और मुर्मू की जीत पर जोरदार उत्साह मनाया। भाजपा कार्यालय से लेकर पूरे दीनदयाला रोड पर लोगों का हुजूम रहा। दिल्ली के साथ-साथ मुर्मू के गृह राज्य ओड़िशा में भी जोरदार जश्न मनाया। वहीं मयूरभंज जिले के उनके गांव में भी लोग जश्न मना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *