कांग्रेस की सरकार बनने पर लागू की जाएगी ओपीएस, मेनिफेस्टो में शामिल होंगे जनता से जुड़े मुद्दे, लोगों से लिए जायेंगे सुझाव

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस जनता की समस्याएं सुनने के बाद मेनिफेस्टो तैयार करेंगी। बीते कल हुई मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक के बाद आज कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं ने एक मंच से एकजुटता के संदेश के साथ आम जनता का मेनिफेस्टो बनाने का दावा किया।

इस दौरान हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोगों से सुझावों के बाद कांग्रेस पार्टी अपना मेनिफेस्टो तैयार करेगी। इस मेनिफेस्टो में जन भावना का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आते ही मेनिफेस्टो को अक्षरश: से लागू करेगी। कांग्रेस सता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेगी जिसे मेनिफेस्टो में भी प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कहा कि सभी कांग्रेस शासित राज्यों में ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत पेंशन दी जा रही है हिमाचल प्रदेश में अगर कांग्रेस की सरकार आती है, तो पहले ही दिन ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने एकजुटता का भी संदेश दिया। मंच पर हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त, अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा, मेनिफेस्ट कमेटी के अध्यक्ष धनीराम शांडिल, स्टीरिंग कमेटी की अध्यक्ष आशा कुमारी, कार्यकारी अध्यक्ष पवन काजल, राजेंद्र राणा, हर्ष महाजन और विनय कुमार, रामलाल ठाकुर, भवानी पठनिया, रोहित ठाकुर, आशीष बुटेल, नंदलाल मोहनलाल ब्राक्टा समेत कई विधायक मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *